
#Aligarh….
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने छात्रों से हास्टल खाली करने का किया आग्रह
कोविड-19 महामारी से छात्रों को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने अपने छात्रों को छात्रावास खाली करके अपने घरों को लौटने का आग्रह किया है। यह निर्णय गुरुवार को कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर की अध्यक्षता में होने वाली प्रोवोस्ट्स और विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारियों की एक ऑनलाइन बैठक के दौरान लिया गया।