नियंत्रक कार्यालय में हुआ एक हेल्प डेस्क का गठन

#Aligarh….

एएमयू की परीक्षाओं प्रवेश से संबंधित परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में हुआ एक हेल्प डेस्क का गठन
शिक्षा सत्र 2020-21 के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की परीक्षाओं और शिक्षा सत्र 2021-22 में प्रवेश से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में एक हेल्प डेस्क का गठन किया गया है। मुजीब उल्लाह जुबेरी के अनुसार लॉकडाउन के दौरान आज छोड़कर सभी कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक हेल्प डेस्क से फोन नंबर, 09105533111 पर काल के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है। जबकि, लॉकडाउन के बाद, हेल्प डेस्क से रविवार और सरकारी छुट्टियों को छोड़कर सभी कार्य दिवसों में प्रातः 9 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक और दोपहर 2ः30 से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। शुक्रवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक संपर्क किया जा सकता है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks