किसान मसीहा एवं भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई।

किसान मसीहा एवं भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई।

आज दिनांक 29/05/ 2021 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती आशुतोष कुमार जिला प्रवक्ता के नेतृत्व अखिल भारतीय किसान यूनियन के मिरहची स्थित कार्यालय पर मनाई गई। जिसमे संगठन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जिला प्रवक्ता आशुतोष कुमार ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह ने गांव के छोटे किसान के घर में जन्म लेकर देश के प्रधानमंत्री के पद पर आसीन हुए और सारा जीवन किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया एवं गरीब जाट परिवार में होने और किसानों की आवाज बुलंद करने के कारण चौधरी साहब को किसान मसीहा का दर्जा मिला सभी ने चौधरी चरण सिंह की आदर्शों पर चलने का आह्वान किया है।
श्रद्धांजलि देने वालों में विनय रतनपुर जिला महासचिव, अनुराग यादव युवा जिलाध्यक्ष, शशिकांत, अंकित राजोरिया,कमल कृष्णा, शिवम् लोधी आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks