
एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे आरोपी युवक मनोज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 25.04.2021 को वादिया द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 25.04.2021 को उसी के गांव के मनोज द्वारा राशन कार्ड बनवाने के बहाने घर बुलाकर नशीला पदार्थ खिलाकर वादिया के साथ दुष्कर्म किया है। इस सूचना पर थाना जैथरा पर *मुअसं-170/2021 धारा 376, 328, 506 भादवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा को निर्देशित किया गया। थाना जैथरा पुलिस द्वारा दिनांक 29.05.2021 को मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियोग के आरोपी मनोज को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
- मनोज पुत्र नत्थू सिंह निवासी नगला गुलाब थाना जैथरा जनपद एटा।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
- व.उ.नि.अनुज कुमार शर्मा 2. का. जयवीर सिंह
- का. सतेंद्र कुमार