50 लीटर कच्ची शराब, 250 लीटर लहन व शराब बनाने के उपकरण सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

एटा – मिरहची पुलिस को मिली सफलता, थाना मिरहची पुलिस द्वारा 50 लीटर कच्ची शराब, 250 लीटर लहन व शराब बनाने के उपकरण सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री इरफान नासिर खान के नेतृत्व में थाना मिरहची पुलिस द्वारा अवैध शराब व शराब माफियाओं के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर ग्राम धिरामई से 50 लीटर कच्ची शराब, 250 लीटर लहन तथा शराब बनाने के उपकरण सहित एक अभियुक्त नितीश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मिरहची पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. नितिश पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम धिरामई थाना मिरहची जनपद एटा।

बरामदगी-

  1. 50 लीटर कच्ची शराब
  2. 250 लीटर लहन (मौके पर नष्ट किया गया)
  3. भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री सीताराम सरोज
  2. उ.नि. श्री मदन मुरारी द्विवेदी
  3. मु.आ. नरेशपाल सिंह
  4. का. अरबाज खान
  5. का. यशपाल सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks