छापामारी के दौरान एक शराब भट्टी, शराब बनाने के उपकरण, 40 ली0 अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब, 01 किलो यूरिया खाद बरामद

एटा ~ थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, छापामारी के दौरान एक शराब भट्टी, शराब बनाने के उपकरण, 40 ली0 अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब, 01 किलो यूरिया खाद बरामद, अभियुक्त पुलिस बल को देख मौके से फरार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा 40 लीटर अवैध कच्ची अपमिश्रित देशी शराब व शराब भट्टी व शराब बनाने के उपकरण मय यूरिया खाद मुखबिर की सूचना पर काली नदी के किनारे झाड़ियो में वहद न0 जई थाना जसरथपुर एटा से दिनांक 28/5/2021 को समय करींब 18.05 बजे मौके से बरामद की गई व मौके पर लहन नष्ट किया गया व मौके से झाड़ियो का फायदा उठाकर अभियुक्त नदी में कूदकर दूसरी पार भाग गया । भागे हुये अभियुक्त रजनेश उर्फ अग्गू पुत्र महेंद्र सिंह नि0 नगला जई थाना जसरथपुर एटा के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

फरार अभियुक्त का नाम-पता

  1. रजनेश उर्फ अग्गू पुत्र महेंद्र सिंह नि0 नगला जई थाना जसरथपुर एटा (भागा हुआ)

बरामदगी का विवरण
1- 40 ली0 कच्ची अपमिश्रित शराब
2- शराब बनाने के उपकरण
3- 1 किलो यूरिया
4- 100 लीटर लहन

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल

  1. SO अमरेश कुमार त्यागी
  2. उप निरीक्षक गेंदालाल
  3. का0 972 सुगम कुमार
  4. का0 1310 हरिओम
  5. हेड कांस्टेबल 76 विनोद कुमार
  6. का0 1182 रवि कुमार
  7. का0 1045 अनुज कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks