
मेडिकल परीक्षण कराने आई दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बेटे को जन्म
एटा/अलीगंज। शुक्रवार को मेडिकल कराने आई दुष्कर्म पीड़िता 14 वर्षीय किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया है। मामले में पीड़िता के भाई ने दो आरोपियों पर बहन से तमंचा के बल पर दुष्कर्म करने एवं गर्भ ठहर जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को पीड़िता को मेडिकल के लिए महिला जिला अस्पताल भेजा था।
जिला फर्रुखाबाद थाना कायमगंज के एक गांव निवासी भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि अलीगंज थाना क्षेत्र में बहन की ससुराल है। कुछ माह पहले बहन को बड़ी बहन के ससुराल भेजा था। आरोप है कि आरोपी सुमित निवासी अमरौली रतनपुर थाना अलीगंज ने अपने भाई के साथ मिलकर तमंचा के बल पर बहन के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि डरा-धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया। जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई।