बिजली का बिल जमा करने को कतार, गाइड लाइन का पालन नहीं

बिजली का बिल जमा करने को कतार, गाइड लाइन का पालन नहीं
~विद्युत विभाग के दो काउंटर बंद होने से आ रही परेशानी मानक अनुसार गोले नदारद सैनिटाइजेशन भी नहीं~
एटा: जनता को आवश्यक सेवाएं देने वाले संस्थानों को कोरोना काल में सर्वाधिक सतर्कता बरतनी चाहिए। कोरोना संक्रमण के खतरे को दूर करने के लिए परिसर को सैनिटाइज करना चाहिए, लेकिन विभागीय स्तर पर ऐसा नहीं हो रहा। बिल जमा करने के दो काउंटरों के बंद होने के कारण उपभोक्ताओं की कतार लग रही है। कोविड गाइड लाइन की धज्जियां उड़ा रही हैं।

जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बेशक कम हुए हों, लेकिन खतरा बना हुआ है। प्रशासन लगातार दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी के संदेश देकर नागरिकों को जागरूक कर रहा है। इसके बावजूद शहर के रेलवे रोड स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय पर कोविड19 से बचाव के बनाई गाइड लाइन का उल्लंघन लगातार हो रहा है। बिल जमा करने के दो काउंटरों पर लोगों की भीड़ लाइन बनाए खड़ी मिलती है। दो गज की दूरी बताने वाले गोले तक नदारद है। सैनिटाइजेशन की भी व्यवस्था नहीं है।

बिल जमा कराने आए निधौली रोड निवासी एलबी सिंह, कचहरी रोड निवासी रेवती सिंह, श्यामनगर निवासी साजिद, इस्लाम नगर निवासी वाहिद ने बताया कि अभी तक विभाग के चार काउंटर चल रहे थे। ऐसे में लोगों को लाइन लगाने की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ती थी। चंद मिनटों बाद ही नंबर आ जाता और बिल जमा हो जाता, कोरोना काल में जब उचित दूरी की ज्यादा जरूरत है, तब विभाग ने काउंटरों को बढ़ाने के बजाए कम और कर दिया। इससे उपभोक्ताओं में खासी नाराजगी है। उपभोक्ताओं ने सभी काउंटरों को चालू करके बिल जमा कराने की मांग की।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks