*एटा पुलिस के प्रयास, आमजन को आ रहे हैं रास*
*एटा ~ थाना जैथरा पुलिस ने रास्ते में प्रवासी मजदूरों को मुहैया कराई खाद्य सामग्री, तपती धूप में पानी और खाना मिलने से राहगीरों के खिले चेहरे, किया एटा पुलिस का धन्यवाद*
_सफ़र में धूप है तो साएबान भी होगा,_
_ज़मीन होगी तो वहां आसमान भी होगा,_
_सुना है शहर के हर चौक पर खाकी खड़ी है,_
_यहीं कहीं कोई मेरा मकान भी होगा !_
कहीं ना कहीं ये पंक्तियां सटीक बैठती है उन प्रवासी लोगों के लिए जो लाॅकडाऊन से प्रभावित होकर अपने घरों को लौटते समय जनपद एटा में पहुंचते हैं, और उन्हें वहां पुलिस का वो मानवीय चेहरा नज़र आता है जिसकी लोगों को कम ही अपेक्षा रहती है। जी हां कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जनपद एटा के थाना जैथरा में जहां लाॅकडाऊन से प्रभावित प्रवासी मजदूर अपने अपने घरों को लौट रहे हैं, एक तो लाॅकडाऊन का सितम ऊपर से जेठ की तपती दुपहरी पर घर पहुंचने की जल्दी में कहीं ना कहीं ये लोग इस परेशानी को भी उठाने से नहीं घबरा रहे हैं, पर ऐसे प्रभावित लोगों की मदद को लाॅकडाऊन की शुरुआत से ही एटा पुलिस अपनी मानवीय संवेदनाओं के प्रति प्रतिबद्ध रही है, खाने को राशन हो या पहनने को कपड़े यहां तक कि लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वाहन आदि उपलब्ध कराने के मामले में भी हमेशा से आगे रही है एटा पुलिस। इसी पहल में थानाध्यक्ष जैथरा सतपाल भाटी द्वारा भी निरंतर जरुरतमंदों की सहायता की जा रही है, अभी हाल ही में उनके द्वारा दिल्ली से वापस आ रहे एक दिव्यांग दम्पत्ति की आर्थिक सहायता की गई, वहीं लगातार उनके द्वारा अपने थाना क्षेत्र में प्रवासी मजदूरों की सहूलियतों को देखते हुए पानी तथा खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही उनको उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वाहन आदि का इंतजाम भी किया गया है। एटा पुलिस द्वारा आमजन के प्रति सेवा, सुरक्षा तथा संरक्षा की भावना को देखते हुए आमजन तथा उच्चाधिकारियों द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गई है।