
एटा ( knls) अनंत ब्राम्हण एकता सगंठन के संस्थापक एव राष्ट्रीय प्रमुख पंडित सजंय पान्डेय द्वारा ब्राम्हण समाज के दिग्गज व चर्चित चेहरे के रूप में विख्यात मुहल्ला शिवपुरी निवासी हरेन्द्र मोहन सारस्वत को अनंत ब्राम्हण एकता सगंठन का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत करने से एटा ही नहीं अपितु समूचे उत्तर प्रदेश के ब्राम्हण समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई है ! हरेन्द्र मोहन सारस्वत के राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद उनका जनपद एटा के ब्राम्हण बन्धुओं द्वारा माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया गया !