*एटा- थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट तथा हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत *मुअसं- 177/2020 धारा 147,148, 452, 323, 504, 506, 354, 307 भादवि, 8 पोक्सो एक्ट, 3(2)5 एससी एसटी एक्ट* की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है
*घटना-* दिनांक 12/5/2020 को वादी सोपाली पुत्र सुनहरीलाल निवासी मिसौली थाना जलेसर द्वारा थाना जलेसर पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 11/5/2020 को वादी के गांव के ही फिरोज और उसके अन्य साथियों ने घर में घुसकर वादी की पुत्रियों के साथ मारपीट, छेड़खानी तथा गाली गलौज करते हुए जान से मारने को नीयत से तमंचे से फायर किया है। इस सूचना पर थाना जलेसर पर *मुअसं- 177/2020 धारा 147, 148, 452, 323, 504, 506, 354, 307 भादवि, 8 पोक्सो एक्ट, 3(2)5 एससी एसटी एक्ट* पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जलेसर को निर्देशित किया गया दिनांक 20.5.2020 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त शमसुद्दीन को हाथरस रोड से मिसौली की तरफ जाने वाले रास्ते से समय करीब 10:00 बजे अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जलेसर पर *मुअसं – 201/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा घटना में फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-*
1- शमसुद्दीन पुत्र सूबेदार खान निवासी ग्राम मिसौली थाना जलेसर एटा
*बरामदगी :-*
1- एक तमंचा एक जिंदा कारतूस 315 बोर
*गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल :-*
1- उप निरीक्षक दयाशंकर सिंह
2- आरक्षी नवीन कुमार
3- आरक्षी हितेश कुमार
4- आरक्षी चालक सतपाल सिंह