महामारी के समय लोगो की जान बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगो से रक्तदान का आह्वान

एटा।यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की सरकार के 7 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने रक्त दान शिविर लगा कर कार्यकताओं से रक्त दान कराया और इस महामारी के समय लोगो की जान बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगो से रक्तदान का आह्वान किया,जिलाध्यक्ष संदीप जैन जी के नेतृत्व में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जलेसर के कार्यकर्ताओं समेत पूरे जिले के लोगो ने स्वेच्छा से रक्त दान किया,रक्त दान करने वालों में जलेसर मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता,जिला पंचायत सदस्य, गजेंद्र धनगर,मंडल कोषाध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय,सूरज प्रताप सिंह समेत जलेसर के कई लोगो ने रक्त दान किया इस मौके पर जिलाध्यक्ष संदीप जैन ,जिला महामंत्री सुशील गुप्ता,पंकज चौहान,जिला उपाध्यक्ष पवेन्द्र सिंह पम्मी ठाकुर समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks