उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जहरीली खराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई है

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जहरीली खराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि मरने वालों में अलीगढ़ एचपी गैस प्लांट के ट्रक ड्राइवर भी शामिल हैं।

इसके अलावा लोधा क्षेत्र के करसुआ, निमाना, हैवतपुर, अंडला गांव के ग्रामीणों की भी मौत हुई है।

अभी कई लोगों की हालत गंभीर है।

उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

अलीगढ़ के गांवों में जहरीली शराब से मौत के बाद दहशत का माहौल है।

इसके साथ ही लोगों में गुस्सा भी है।

अलीगढ़ के जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि अभी तक 7 लोगों की मौत हुई है।

मामले की जांच की जा रही है।

जांच में जो भी निकल कर आएगा, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks