
एटा विश्व हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS )एटा विभाग के आव्हान पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सभी अनुषांगिक संगठन व संघ विचार के सभी लोग कोरोना महामारी को देश से भगाने के लिए दिनांक 5 जून दिन शनिवार को पर्यावरण शुद्धि व कोविड-19 के निवारण हेतु गायत्री हवन ,गायत्री मंत्र”ऊँ भूभुर्वः स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात” 11 गायत्री मंत्र से आहुति सपरिवार अवश्य दे।
श्री चौहान ने कहाँ कि हमारे ऋषि मुनि पहले यज्ञ को कर के वातावरण को शुद्ध रखते थे, जिससे वायुमंडल में शुद्व ऑक्सीजन का निर्माण होता था।जिससे हम लोगों को नेचुरल शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त होती थी।इसलिए मेरी सभी हिन्दू परिवारो से अपील है कि हम सभी लोग इस कोरोना जैसी महामारी से निजात पाने के लिए अपने अपने घरो पर गायत्री हवन अवश्य करे।