धर्म गुरुओं से वैक्सीनेशन में सहयोग की अपील_

धर्म गुरुओं से वैक्सीनेशन में सहयोग की अपील_
कासगंज।जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने कलैक्टे्ट परिसर में कोविड_19 के प्रसार, संक्रमण रोकने तथा बचाव के लिए जन प्रतिनिधियों, ई. ओ तथा सभी समुदायों के धर्म गुरुओं के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया तथा नगर निकायों के अध्यक्षों सहित सभी से अनुरोध किया कि वैक्सीनेशन, करौना संक्रमण रोकने में प्रशासन का सहयोग करे, समस्त ई ओ को निर्देशित किया कि जून माह में रोजाना कमाने खाने वालों के खाते में एक हजार रुपये सरकार कीओर से आने है अतः पात्रों की सत्यापित सूची तत्काल फीड कराना सुनिश्चित करें, सभी धर्म गुरुओं ने जिलाधिकारी को कोविड प्रोटोकॉल में सहयोग का आश्वासन दिया, मौलवी और इमामों ने वैक्सीनेशन के बारे में प्रश्न किये जिनका एसीएमओ डॉ अतुल सारस्वत विस्तार से उत्तर देते हुए टीकाकरण के लिए शंकाओं का निवारण किया, जिलाधिकारी ने ई. ओ. /नगर निकाय अध्यक्षों को निर्देश दिए कि सेनेटाइजेशन, तथा डोर टू डोर कूड़ा उठवाना सुनिश्चित करें, उन्होंने ईओ कासगंज को निर्देशित किया कि शहर में लाइन पार के क्षेत्र तथा आसपास के क्षेत्र एवं गली मुहल्लों में भी सेनीटाइजेशन, फागिंग कराना सुनिश्चित करें जिससे मच्छरों का लार्वा न पनपने पाये!

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks