सर मुडाते ही पडे ओले,एटा के ओनघाट मे निकला कोरोना पॉजिटिव-रिपोर्ट,निशाकांत शर्मा

सर मुडाते ही पडे ओले,एटा के ओनघाट मे निकला कोरोना पॉजिटिव
एटा  ! आज ही जिलाधिकारी सुखलाल भारती द्वारा जिले के अन्दर दहाई के अनुपात में निकले कोरोना वायरस से पॉजिटिव हुए लोगों के निगेटिव आने के बाद हॉट स्पॉट घोषित हुऐ क्षेत्रों को सामान्य करने के आदेश निर्गत किऐ गए  एवं बुधवार से बाजार प्रात: सात बजे से दोपहर दो बजे तक खोलने के कुछ शर्तो के साथ निर्देश दिए गए थे  ! लेकिन अलीगढ मेडीकल कॉलेज से क्वेरान्टाइन हुऐ लोगों की जांच हेतु भेजी गई सात लोगो की रिपोर्ट का परिणाम सांयकाल  मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में प्राप्त होते ही एक व्यक्ति के पॉजिटिव मिलने से हडकंप की स्थिति उत्पन्न हो गई है  ! बताया जाता है कि ब्लॉक शीतलपुर के अन्तर्गत आने वाले ग्राम ओनघाट निवासी बीस वर्षीय आशीष जो कि पिछले दिनों मुम्बई से लौटा था!  वह कोरोना वायरस संक्रमण से ग्रसित पाया गया है  ! जिला प्रशासन ने ग्राम ओनघाट के एक किलोमीटर क्षेत्र को कवर करते हुए उसे हॉट स्पॉट घोषित करने की प्रकिया प्रारंभ कर दी है  ! कुल मिलाकर बुधवार से जिलाधिकारी सुखलाल भारती द्वारा बाजार खुलने की गाइड लाईन पर पानी फिरता नजर आ रहा है  !

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks