गायत्री परिवार ने घर घर कराया महायञ

आमजन के सुखी जीवन व निरोगी रहने के लिए गायत्री परिवार ने घर घर कराया महायञ

एटा ! ” सर्वे भवन्तु सुखिन सर्वे सन्तु निरामया ” की भावना से एक ओर जहां विश्व कोरोना वॉयरस से खुद को सुरक्षित रखने के लिये तरह तरह के प्रयास कर रहा है, ऐसी ही विषम परिस्थितियों में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के आव्हान पर देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी गत बुधवार को प्रात: 8बजे से दोपहर 12 बजे तक घर घर में गायत्री महायञ एवं शाम को दीप यञ करके आमजन के सुखी जीवन एवं हर व्यक्ति के निरोगी रहने के भाव का की कामनाऐं की गई ! मुख्यालय सहित जिले के ग्रामीण अचंल में भी विश्व में सुख शांति सम्रद्दि के लिए घर घर किऐ गए गायत्री महायञ को शांति कुंज हरिद्वार से वर्चुअल सम्बद्दता कर हवन एवं दीपयञ करके वातावरण को कोरोना मुक्त बनाने का आध्यात्मिक प्रयोग किया गया ! अखिल विश्व गायत्री परिवार ट्रस्ट शाखा एटा की प्रवक्ता श्रीमती ओमलक्ष्मी ने बताया कि कोरोना से संक्रमित लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं सक्रंमण से ग्रसित होकर असमय गोलोकवासी हुऐ लोगों की आत्मा की शांति व प्रांणि मात्र की रक्षा के लिए जिलेभर में गायत्री परिजनों ने गायत्री महायञ के द्वारा हवन कर कोविड-19 को नेस्तनाबूद करने का आध्यात्मिक प्रयास किया !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks