
एटा ~ थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा 315 बोर एवं 02 जिंदा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- अर्जुन सिंह पुत्र जागन सिंह निवासी नगला सत्यराम थाना बागवाला जिला एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1- उ0नि0 नवल सिंह
2- का0 687 आशीष कुमार