प्रसव के लिए अस्पताल गयी महिला को टरकाया-रिपोर्ट,निशाकांत शर्मा

*प्रसव के लिए अस्पताल गयी महिला को टरकाया*
*जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर रुपये मांगने का लगाया आरोप*
*कोंच* तहसील क्षेत्र के ग्राम जुगराजपुरा निवासी कुंअर सिंह पुत्र गंगा प्रसाद ने उपजिलाधिकारी अशोक कुमार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि प्रार्थी अपनी पत्नी रंजना को प्रसव के लिए सरकारी अस्पताल गोवर्धनपुरा ले गया किंतु वहां पर डॉक्टर ने कोरोना संक्रमण का बहाना बनाते हुए डिलेवरी न होने की बात कही और घर ले जाने के लिए कहा तब प्रार्थी पत्नी को घर ले आया जहां पर दिनांक 14 मई को सकुशल डिलेवरी हो गयी पुत्र के जन्म होने के बाद दूसरे ही दिन प्रार्थी ने एएनएम मिथला से जन्म प्रमाण पत्र जारी करके सरकारी मदद दिलाये जाने के लिए फार्म भरने को कहा तो एएनएम ने टरकाते हुए दो दिन बाद आने को कहा।शिकायतकर्ता ने बताया जव दो दिन बाद एएनएम के पास पहुंचा तो उन्होंने पाॅच सौ रुपये की मांग करते हुए कहा कि मुझे ऊपर तक पैसा देना पड़ता है इसके बगैर मै तुम्हारा फार्म नहीं भरूँगी। वर्तमान में लॉक डाउन के कारण प्रार्थी की मजदूरी भी नहीं चल रही है जिसके कारण मेरे पास पैसा नहीं है और उपरोक्त एएनएम जबरन सुविधा शुल्क की मांग कर रही है कुंअर सिंह ने एसडीएम से एएनएम के खिलाफ कार्यबाही कर जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग की है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks