
एटा- थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा प्रोटेक्शन ऑफ पब्लिक प्रापर्टी एक्ट की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राघवेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व मे जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान के तहत थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर समय करीब 8:00 बजे थाना जसरथपुर पुलिस पर पंजीकृत मु0अ0सं0 16/2021 धारा 447, 448, 506 भादंवि व 3/5 प्रोटेक्शन आफ पब्लिक प्रोपर्टी एक्ट में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- सुरेश सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी खरसैला थाना जसरथपुर एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
- SI गेंदालाल
- का0 1140 हरेन्द्र सिंह
- RC चन्द्रभान