*मजदूरों की बस पर राजनीति : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू समेत कई कांग्रेसी हिरासत में*
आगरा,। दूसरे राज्यों से यूपी आ रहे श्रमिकों की घर वापसी को लेकर भाजपा और कांग्रेस में शनिवार शाम से शुरू हुआ शह मात का खेल करीब 100 घंटे से भी ज्यादा बीतने के बाद मंगलवार को भी जारी रहा। प्रियंका गांधी की 1000 बसों की पेशकश को योगी सरकार के मंजूर करने के कदम को महामारी के दौर में सकारात्मक सियासत कह कर सराहा गया लेकिन मंगलवार की सुबह 10 बजते -बजते दोनों दलों में सियासी आरोप-प्रत्यारोपों का दौर और तीखा हो गया। अंतत: मंगलवार को शाम तक न तो श्रमिकों को बसें ही मिल सकीं और न ही बसें सरकार की मंशा के मुताबिक कांग्रेस ने गाजियाबाद पहुंचाईं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को दर्जनों साथियों संग आगरा सीमा पर धरना देने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं प्रियंका ने योगी सरकार को घेरते हुए पूरे घटनाक्रम पर ट्वीट कर कहा कि श्रमिकों के लिए बसें ले जाने दीजिए, चाहे बसों पर भाजपा के झंडे लगा दीजिए। इसके उलट सरकार ने दावा कर दिया कि बसों के नंबर की दी गई सूची में टैक्सी, एंबुलेंस, कारों और थ्री व्हीलर के भी नंबर हैं।
ताजा खींचतान की शुरुआत सोमवार को देर रात तब हुई जब प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी की ओर से प्रियंका गांधी के निजी सचिव को रात 11.40 बजे पत्र भेजा गया। इसमें कहा गया कि 1000 बसें मंगलवार को सुबह 9 बजे लखनऊ में डीएम के सुपुर्द कर दी जाएं। इसके जवाब में प्रियंका के निजी सचिव संदीप सिंह ने सोमवार की रात 2.10 मिनट पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि चूंकि श्रमिकों को दिल्ली-यूपी की सीमा से यूपी में आना है और वहां श्रमिकों की लाखों की भीड़ जमा है लिहाजा लखनऊ बसें भेजना न सिर्फ समय बल्कि संसाधनों की भी बर्बादी होगी। बसें लखनऊ में मांगना राजनीति से प्रेरित कदम है। लिहाजा, हमारी बसों को गाजियाबाद-नोएडा सीमा से चलाने के दिशा-निर्देश दें।. 2 *बोनी कपूर का घरेलू सहायक कोविड-19 से संक्रमित*
*मुंबई*,*फिल्म निर्माता बोनी कपूर के घरेलू सहायक में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई है।
एक बयान में निर्माता ने बताया कि अंधेरी स्थित उनके घर में काम करने वाले 23 वर्षीय चरण साहू ने शनिवार शाम को बताया कि वह अस्वस्थ महसूस कर रहा है। इसके बाद उसे जांच के लिए भेजा गया।
जांच रिपोर्ट में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कपूर ने अधिकारियों को सूचित किया, जिन्होंने इस मामले के बारे में बृहन्मुंबई नगर निगम को अवगत कराया।
बीएमसी अब साहू को पृथकवास केंद्र भेजने की तैयारी में है।
कपूर ने कहा, ‘‘मैं, मेरे बच्चे और घर के अन्य कर्मचारी , सभी ठीक हैं और हममें से किसी में भी कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। लॉकडाउन शुरू होने के बाद से हम लोग अपने घर से बाहर नहीं गए हैं।’’
निर्माता ने महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी के प्रति, मदद के लिए आभार व्यक्त किया।. 3#Lucknow- कांग्रेस की बसों को लेकर केस दर्ज,
कांग्रेस के फर्जीवाड़े पर एफआईआर,
प्रियंका गांधी के निजी सचिव पर केस,
संदीप सिंह पर हजरतगंज में केस,
अजय लल्लू पर भी दर्ज हुई FIR,
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर केस दर्ज,
हजरतगंज थाने में फर्जीवाड़ा पर केस, कांग्रेस के दो नेताओं पर एफआईआर दर्ज।