गांव गांव पुलिस रही तैनात फिर भी क्रांतिकारी साथियों ने सैकड़ों गावों मैं सफलतापूर्वक प्रदर्शन

अखिल भारतीय किसान यूनियन के द्वारा गांव गांव सरकार के विरोध प्रदर्शन की घोषणा से शासन प्रशासन मैं हडकंप एटा कचहरी परिसर दिनभर वना रहा छावनी

गांव गांव पुलिस रही तैनात फिर भी क्रांतिकारी साथियों ने सैकड़ों गावों मैं सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया, लम्बित समस्याओं के निस्तारण हेतु 10 जून को धरना स्थल पर किसान पंचायत कर ब्यापक रणनीति तैयार की जाएगी

आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 26.05.2021 को अखिल भारतीय किसान यूनियन सहित देश के विभिन्न किसान संगठनों ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के 06 माह पूर्ण होने पर भारत सरकार का गांव गांव विरोध करने का निर्णय लिया गया था और तय किया गया था कि प्रत्येक गांव में हरहाल मैं प्रदर्शन किए जाएंगे उसी के चलते जनपद एटा के नगला संईया, नगला महाशुख, नगला घनश्याम, नगला जीवाराम, नयावांस, आसपुर सहित सैकड़ों गांवों में विरोध प्रदर्शन किया गया और उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में 5000 गांवों में अखिल भारतीय किसान यूनियन के वैनर तले सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया गया।

सर्वप्रथम बुद्ध.पूर्णिमा के अवसर पर देश वासियों को बधाई देते हुए अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय किसान यूनियन ने कहा कि आज देश गम्भीर संकट से गुजर रहा है लेकिन सरकार मुठ्ठी भर पूंजीपतियों के यहां गिरवी रख हुई है और पूरे देश के किसान, नोजवानो, मजदूर भाइयों को वर्वाद कर देना चाहती है जिसे किसी भी हाल में वर्दाश्त नहीं किया जाएगा महत्वपूर्ण बात यह है कि कल हरियाणा के किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी जी ने उत्तर प्रदेश के किसानों से मजबूती के साथ सहयोग करने की अपील की है जो कि उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए अपने आप मैं बहुत ही शर्मनाक बात है हम लोग अपनी छमताऔं के हिसाब से लड रहे हैं लेकिन जितनी अपैक्षा हम लोगों से की जा रही है उतनी शक्ति से हम लोग लढ नहीं पा रहे हैं इसलिए 10 जून को एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, किसान, नौजवान, महिलाओं की एक अतिमहत्वपूर्ण बैठक कर तन, मन, धन से आंदोलन में सहयोग करते हुए ब्यापक रणनीति तैयार कर आंदोलन को नये सिरे से गति प्रदान की जाएगी और आंदोलन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से गांव गांव किसानों को संगठन/ आंदोलन से जोडने हेतु जनसंपर्क अभियान का कार्य किया जाएगा ताकि ऊर्जावान नौजवान साथियों को नये शिरे से जिम्बेदारी सौंप आंदोलन को नई गति प्रदान की जाएगी।

तेज सिंह वर्मा – सुरेन्द्र शास्त्री राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि देश के किसानों का दुर्भाग्य है कि पिछले छह माह से दिन रात आंदोलन चल रहा है उसके बाद भी सरकार किसानों की सुनने को तैयार नहीं है और किसानों की जमीन हथियाने को अडी हुई है लेकिन सरकार अपना भ्रम दूर कर ले किसान किसी भी हालात में पीछे हटने को तैयार नहीं है।

रामकिशन यादव प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इतने लम्बे समय से चल रहे आंदोलन के बाद भी सरकार झुकने को तैयार नहीं है किसान भी किसी भी हाल में पीछे हटने को तैयार नहीं है चाहे आंदोलन को कितना भी वक्त क्यों न लग जाय ये लढाई आखिरी सांस तक जारी रहेगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- बबलू नागर जिलाध्यक्ष, बाबूराम वर्मा संरक्षक, आशुतोष जिलाप्रवक्तख, रामवीर सिंह यादव, गीतम सिंह वर्मा, मानू राजपूत, रजनीश, नीटू भाई, अनुराग जी, रंजीत, योगेश सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks