पुनः बयान कराए जाने के लिए एसपी से गुहार

पुनः बयान कराए जाने के लिए एसपी से गुहार

औरैया। थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम निवासी एक किशोरी ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में थाना क्षेत्र के एक अन्य ग्राम भग्गा पुरवा निवासी एक युवक पर उसे एवं उसके नाबालिक भाई को बहला-फुसलाकर ले जाने के अलावा उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उसने अपने पिता पर गलत काम नहीं करने का खंडन किया है। किशोरी ने न्याय हित में पुनः बयान कराए जाने की गुहार लगाई है।
थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम निवासी एक करीब 16 वर्षीय किशोरी ने विगत दिनों पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि विगत 23 मार्च 2021 को क्षेत्र के ग्राम भग्गा पुरवा निवासी रंजीत यादव अपने एक अज्ञात साथी के साथ उसे एवं उसके नाबालिक भाई को बहला-फुसलाकर ले गया। इस आशय की उसके पिता ने थाना दिबियापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर थाना पुलिस ने उसे एवं उसके भाई को उपरोक्त आरोपित के कब्जे से फिरोजाबाद से बरामद किया। पुलिस ने उसका बयान मजिस्ट्रेट के सामने कराया , लेकिन दबाव के चलते उसने अपने पिता पर ही दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया, जोकि निराधार है। उसके पिता ने उसके साथ कोई गलत काम नहीं किया है। ऐसी स्थिति में उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष पुनः बयान कराए जाने के लिए आदेशित किया जाना न्याय हित में आवश्यक है। किशोरी ने पुलिस अधीक्षक से पुनः बयान कराए जाने के लिए विवेचना अधिकारी को आदेशित किए जाने की गुहार लगाई है। इसके अलावा किशोरी ने अपनी जुबानी बताया कि उपरोक्त आरोपित उसे एवं उसके भाई को फिरोजाबाद में कमरे के अंदर बंद कर देता था , तथा बाहर से कुंदी लगाकर चला जाता था। शाम करीब 5 बजे आने पर वह कुंदी खोलता था , तथा उसे उसके पिता व भाई को मार देने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म करता था।इसके अलावा वह पिता पर ही दुष्कर्म करने का आरोप लगाने का दबाव बनाता था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks