3600 डांसर्स के मददगार बने अक्षय कुमार, हर महीने भरपेट भोजन देने की उठाई जिम्मेदारी

3600 डांसर्स के मददगार बने अक्षय कुमार, हर महीने भरपेट भोजन देने की उठाई जिम्मेदारी

देश में इन दिनों कोरोना की घातक दूसरी लहर से तलहका मचा हुआ है. भारत में हर दिन कोरोना के रिकॉर्ड मामले देखे जा रहे हैं. इसी बीच अक्षय कुमार कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई में अपना योगदान देते दिख रहे हैं. रिपोर्ट की माने तो खिलाड़ी अक्षय कुमार ने 3,600 डांसर्स को प्रत्येक महीने मुफ्त में राशन मुहैया कराने की जिम्मेदारी ली है. इस बात की जानकारी कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने एक इंटरव्यू के दौरान दी है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, गणेश आचार्य के कहने पर अक्षय ने इंडस्ट्री के 3,600 डांसर्स को प्रत्येक महीने मुफ्त में राशन मुहैया कराने का फैसला लिया है. रिपोर्ट के अनुसार, कोरियोग्राफर गणेश ने बताया कि अक्षय ने उनके 50वें जन्मदिन पर उनसे पूछा कि वह क्या मदद कर सकते हैं. इसके बाद गणेश ने अक्षय से इंडस्ट्री के 1,600 जूनियर डांसर और 2,000 बैकग्राउंड डांसर्स की मदद करने का अनुरोध किया था. अक्षय ने गणेश के इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया. बताया जा रहा है कि डांसर या कोरियोग्राफर को प्रत्येक महीने पैसे या राशन किट मिलेंगे.

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने कमाल खान के खिलाफ की मानहानि की शिकायत

अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म राधे की समीक्षा को लेकर अभिनेता कमाल आर खान के खिलाफ मुंबई की एक अदालत में मानहानि की शिकायत दाखिल की है. सलमान की कानूनी टीम ने शिकायत के संबंध में कमाल खान को कानूनी नोटिस भेजा.

कमाल खान ने इस घटनाक्रम की जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट किया, सलमान खान ने राधे की समीक्षा के लिये मेरे खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया है. नोटिस के अनुसार, सलमान खान की लीगल टीम गुरुवार को शहर की एक अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के समक्ष मामले की तत्काल सुनवाई के लिये अपील करेगी.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks