अस्पताल के कूड़ेदान में फेंकी गईं वैक्सीन से भरी 29 सिरिंज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कम्प, जांच बैठी।

अलीगढ़ बिग ब्रेकिंग…अलीगढ़ के जमालपुर अस्पताल के कूड़ेदान में फेंकी गईं वैक्सीन से भरी 29 सिरिंज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कम्प, जांच बैठी।

अलीगढ़ में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है…यहां जमालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कूड़ेदान में कोविड टीकाकरण की लोडेड सिरिंज मिली है, इनकी संख्या 29 बताई जा रही है, वही आरोप है कि जमालपुर यूपीएचसी की एएनएम नेहा खान ने इन लोडेड सिरिंज को कूड़ेदान में फेंका है, वहीं एएनएम नेहा खान ने इस पूरे मामले को उनके खिलाफ साजिश करार दिया है,फिलहाल कोविड टीकाकरण की इन लोडेड सिरिंज के कूड़े में मिलने से जिले के स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कम्प मच गया है और पूरे मामले की जांच अलीगढ़ के सीएमओ ने 2 सदस्यीय कमेटी गठित कर एसीएमओ डॉक्टर एम के माथुर और डिप्टी सीएमओ दुर्गेश कुमार को सौंप दी है। साथ ही यह जानकारी की जा रही है कि आखिर यह लोडेड सिरिंज स्टाफ की एएनएम नेहा खान ने या किसी अन्य कर्मी ने कूड़ेदान में क्यों फेंकी गई है, CMO अलीगढ़ ने जाँच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की बात कही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks