तीन माह की फीस माफ के लिए पीएम व सीएम को भेजा ज्ञापन-रिपोर्ट,निशाकांत शर्मा

तीन माह की फीस माफ के लिए पीएम व सीएम को भेजा ज्ञापन
– बीयू झांसी की बढ़ाई गयी फीस को भी कम करने की मांग
झांसी। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण हुए लाॅकडाउन में देश की विषम परिस्थिति व आमजन की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर तीन माह की अवधि तक वि़द्यालयों की फीस को माफ किये जाने के सम्बन्ध में हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष राजेश नायक व जिला महामंत्री अंचल अड़जरिया के नेतृत्व में  देश के प्रधानमंत्री तथा उप्र के मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से देश के पीएम तथा यूपी के सीएम को ज्ञापन प्रेषित कर बताया कि जनपद में प्ले सेंटर से लेकर इण्टरमीडिएट तक के समस्त विद्यालयो द्वारा आॅनलाइन कक्षाएं संचालित करने के नाम पर लगातार फीस की मांग की जा रही है। जबकि भीषण महामारी के कारण हुए लाॅकडाउन में विद्यालय पूरी तरह से बन्द होने पर कोई भी बच्चा विद्यालय नहीं गया। विद्यालयों द्वारा यूपी बोर्ड, आईसीएससी व सीबीएसई बोर्ड के बच्चों को ट्रांसपोर्टेशन शुरू नहीं किया जा सका। इसके बाद भी विद्यालय के संचालकों द्वारा अभिभावकों से ट्रांसपोर्टेशन तथा स्कूल फीस की मांग की जा रही है। लाॅकडाउन के कारण आर्थिक परेशानी होने के बाद भी विद्यालयों ने प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पांच से दस प्रतिशत फीस वृद्वि कर दी है। प्ले सेंटर से कक्षा सात तक के बच्चे आॅनलाइन कक्षा लेने में सक्ष़्ाम ही नहीं हैं। लेकिन फीस वसूलने के लिए विद्यालय प्रशासन द्वारा नन्हे मुन्हे बच्चों पर आॅनलाइन क्लास का दबाव बनाया जा रहा है। इसके साथ ही मंच के पदाधिकारियांे बुन्देलखण्ड यूनीवर्सिटी द्वारा समस्त कोर्साें की बढ़ाई गयी 1500 से 1900 तक की फीस को वापस कम करने की मांग की है। उन्होंने किताबों पर मिलने वाले कमीशन को कोरोना के लिए बनाये गये राहत कोष में जमा करवाये जाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय में पड़ने वाले बच्चों को अपनी कोचिंग में बुलाकर धोखधड़ी करने वाले अध्यापकों के विरूद्व कार्यवाही करने की मांग की है। इस दौरान हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्य़क्ष राजेश नायक, जिला महामंत्री अंचल अड़जरिया, महानगर अध्यक्ष किशोर तिवारी, मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा, युवावाहिनी बजरंग दल के जिलाध्यक्ष पुरूकेश अमरया मौजूद रहे

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks