
जिलाधिकारियों को तैयारियां रखने के निर्देश
सीएसए द्वारा जारी मौसम अलर्ट के बारे में प्रदेश के 27 जिलों में 24 से 28 मई के बीच तूफान की चेतावनी दी गई है। इन सभी जिलों के जिलाधिकारियों और राहत आयुक्त को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। साथ ही इसके लिए सम्बंधित जिलों के लोगों को खुद भी सावधानी के साथ रहने को कहा गया है। इन जनपदों के लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम पर निगाह रखें और यथासंभव खुद सुरक्षित स्थान पर रहें।
इन जिलों में है तूफान का खतरा
मौसम विभाग की ओर से उप्र के पश्चिम क्षेत्र में स्थित मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, कासगंज जिलों को अलर्ट पर रहने को चेताया गया है। इसी तरह पूर्वांचल में आने वाले जिले सुल्तानपुर, जौनपुर, आंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, संत कबीर नगर, महराजगंज, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती और कुशीनगर जनपद को अलर्ट किया गया है। इसके अलावा बहराइच, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी जिले के लिए चेतावनी मौसम विभाग द्वारा जारी की गई है।