
रोडवेज के 50 परिचालकों की संविदा समाप्त
~बिना कारण अनुपस्थित पर एआरएम ने की कार्रवाई बसों का संचालन न होने की स्थिति में हो रहा घाटा~
एटा: लगातार बिना कारण अनुपस्थित चल रहे एटा डिपो के 50 संविदा परिचालकों की संविदा पर तैनाती समाप्त कर दी है।
लाकडाउन में भी रोडवेज बसों का संचालन नियमित तौर पर किया जा रहा है। बस संचालन के लिए परिचालकों को नियमित ड्यूटी पर पहुंचने का निर्देश है, लेकिन बड़ी संख्या में परिचालक ऐसे हैं जो अप्रैल की शुरूआत से ही अनुपस्थित हैं। इसके चलते निगम की सेवाओं और रोडवेज को भी घाटा हो रहा है। विभाग द्वारा पड़ताल की गई तो पाया गया है कि परिचालक अपनी मर्जी से अनुपस्थित चल रहे हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश यादव ने अनुपस्थित चल रहे परिचालकों को पूर्व में आगाह भी किया, लेकिन उनके द्वारा उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई। ऐसी स्थिति में उन्होंने चिह्नित 50 परिचालकों की संविदा समाप्त कर दी है। इन परिचालकों की संविदा समाप्त:—–
धर्मेंद्र सिंह, रामभरोसेलाल, रामलड़ैते, आकाश सिंह, सुरेश पाल सिंह, अवधेश कुमार, मुकेश कुमार, प्रेम किशोर, शैलेष कुमार, देवकीनंदन, कमलकांत, प्रदीप कुमार, राहुल तिवारी, श्यामबाबू, अखिलेश कुमार, अमरजीत सिंह, अरविद कुमार, आशीष कुमार, चंपाराम, दीप सिंह, देव सिंह, कमलेश कुमार, किशनवीर, नागेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार, राहुल गुप्ता, राजेश कुमार, संजय, सुबोध, सुशील, विशाल पचौरी, अब्दुल हफीब, आनंद प्रसाद, अर्जुन सिंह, भूपेंद्र सिंह, ब्रजपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, गौतम स्वरूप, जीतपाल, मुन्नालाल, नीरज यादव, रवि प्रकाश भारती, सचिन, सौरभ, शीलेंद्र, सुधीर, सुधेश सक्सेना, उदय प्रताप, रक्षपाल सिंह।