
एटा – थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना नयागांव एटा पुलिस द्वारा थाना नयागांव एटा पर पंजीकृत मुअसं- 78/2021 धारा 376, 452, 506 भादवि व ¾ पोक्सो एक्ट में नामजद अभियुक्त अरविंद को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटनाः* दिनांक 24.05.2021 को वादी द्वारा थाना पर इस आशय की लिखित सूचना दी कि दिनांक 23.05.2021 को उसकी पुत्री उम्र करीब 17 वर्ष के साथ गांव के ही अरविंद पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम इकौरी थाना नयागांव एटा ने घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी दी है। इस सूचना पर थाना नयागांव एटा पर मुअसं- 78/2021 धारा 376, 452, 506 भादवि व ¾ पोक्सो एक्ट बनाम अरविंद पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में नामजद अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष नयागांव श्री दिनेश कुमार सिंह को निर्देशित किया गया। दिनांक 24.05.2021 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा अभियोग उपरोक्त में वांछित चल रहे अभियुक्त अरविंद पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम इकौरी थाना नयागांव एटा को मुखबिर की सूचना पर करनपुर चौराहे के पास से समय 17.40 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1- अरविंद पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम इकौरी थाना नयागांव एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस टीम
1- SO श्री दिनेश कुमार सिंह
2- उपनिरीक्षक मनोज कुमार
3- आरक्षी शिवम चौहान
4- आरक्षी राहुल
5- आरक्षी पंचम सिंह
6- आरक्षी चालक युगवेंद्र सिंह