01 अभियुक्त अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार, 12 अद्धा (हाफ) शराब बरामद

एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, 01 अभियुक्त अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार, 12 अद्धा (हाफ) शराब बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा 01 शातिर अभियुक्त को अवैध अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 24.05.2021 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दरियावगंज तिराहे से 12 हाफ अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को समय करीब 22.10 बजे गिरफ्तार किया गया है, इस संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा पर मु0अ0सं0 224/2021धारा 60 Ex Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता
1-धर्वेंद्र सिंह पुत्र रामगोपाल निवासी मोहल्ला शास्त्री नगर कस्बा व थाना जैथरा जनपद एटा

बरामदगी-
1- 12 अध्धा अवैध अंग्रेजी शराब

गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-

  1. उ0नि0 योगेंद्र कुमार
  2. आरक्षी 255 धर्मेंद्र सिंह
  3. आरक्षी 81 कृष्ण कुमार
  4. हेड कांस्टेबल 72 गजेंद्र सिंह (चालक)

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks