बाराबंकी फतेहपुर
ना घर की फिक्र न ही जान की परवाह किये बिना जनता के लिए जीने वाले अधिकारियों का हुआ फूल माला से स्वागत
आज फतेहपुर नगर में पुलिस, उपजिलाधिकारी तथा अन्य समाज सेवकों का नगर भ्रमण के समय अनेक घरों से फूलों की वर्षा करके उनका सम्मान किया गया। नगर का सौभाग्य है कि सब कुछ कुशल मंगल है। और इसी तरह अम्न चैन रहेगा सभी नगर वासी और आसपास के गांवों के लोग शासन और प्रशासन का सहयोग कर रहें हैं।वह चाहे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री राहतकोष में सहयोग राशि हो या गरीबों में भोजन वितरित करना हो सभी पूरी तन्मयता और कर्तव्यनिष्ठा से संघर्ष व सहयोग कर रहें हैं। फतेहपुर की जनता का सहयोग शाशन प्रशाशन की मेहनत और हिन्दू मुस्लिम एकता का परचम लहराने में फतेहपुर हमेशा से आगे रहा है।कंधे से कंधा मिलाकर चले एसडी एम पंकज सिंह,सीओ अरविंद कुमार,कोतवाल धरमवीर सिंह,चैकी प्रभारी सुनील सिंह,नगर के सम्भ्रांत व्यक्ति गढ़,मीडिया बन्धु व्यापार मंडल साथ रहे मौजूद।
लाक डाउन की अवधि में प्रशाशन द्वारा बेहतर व्यवस्था के चलते लोगो द्वारा गली मोहल्लों में की गई पुष्प वर्षा जगह जगह लोगो ने फल फ्रूट कोल्ड्रिंग आदि बाटे गए