
एटा- थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, 02 अभियुक्तों को अवैध जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री इरफान नासिर खान के नेतृत्व अवैध जुआ /सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत में थाना मारहरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मौ0 बस्ती के पीछे बेर के बाग के पास से 02 अभियुक्तों को 830 रू0 व 52 पत्ता ताश सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभि0गण का नाम पता –
- बहार मियां पुत्र रमजानी निवासी बड़ा बाजार कस्बा व थाना मारहरा जनपद एटा
- हैदर पुत्र अली हसन निवासी मौ0 चौहट्टा कस्बा थाना मारहरा जनपद एटा
बरामदगी का विवरण –
1- 830 रू0 व 52 ताश के पत्ते
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –
- उ0नि0 श्री मनोज कुमार
- का0 जगवीर
- का0 हर्ष तौमर
- का0 सचिन अत्री
- का0 मनोज कुमार