
एटा पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देकर भाग रहा एक शातिर चोर आमजन के सहयोग से गिरफ्तार, चोरी किया मोबाइल, पैसे व पर्स बरामद। घटनाक्रमानुसार दिनांक 22.05.2021 की रात्रि को सूचना मिली की अमरोली रोड कस्बा अलीगंज में श्री व्रजराज पुत्र अनोखेलाल के घर चोरी करने के इरादे से कुछ व्यक्ति घुसे है इस सूचना पर थाना अलीगंज पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पहुँची तो व्रजराज उपरोक्त के घर मे घुसा आफताब पुत्र अफसर अंसारी निवासी भीकमपुर थाना मऊदरवाजा जनपद एटा को जनता के व्यक्तियों के सहयोग से पकड़ लिया तथा अन्य व्यक्ति / चोर भागने में सफल रहे। इस संबंध में थाना अलीगंज पर मु0अ0स0 183/2021 धारा 457/380/411 भादवि बनाम आफताब उपरोक्त आदि 04 नफर के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
- आफताब पुत्र अफसर अंसारी निवासी भीकमपुर थाना मऊदरवाजा कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा।
बरामदगीः-
1- एक अदद मोबाइल फोन नोकिया बिना सिम,
2- 530/- रूपये, पर्स