अनिल शाक्य को अज्ञात लोगों ने उतारा मौत के घाट


कासगंज अमांपुर का अनिल शाक्य को अज्ञात लोगों ने उतारा मौत के घाट
अमांपुर कस्बा के अम्बेडकर नगर का रहने वाला अनिल शाक्य पुत्र श्री खेम करन शाक्य उम्र लगभग 27 बर्ष टेक्टर से मिट्टी डालने का कार्य करता था रविवार रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार कर हत्या कर दी सूचना मिलते ही मौके पर प्रशासनिक अधिकारी गण पहुचे साथ ही डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंच गयी जानकारी के मुताबिक अनिल कुमार को उसके घर से कोई अंजान व्यक्ति बुलाकर लाया अमांपुर के मक्खन लाल इंटर कालेज के पीछे नगला टंकी के बगल में ऊसर मै खून से लथपथ लाश मिली लाश के पास से एक देशी तमंचा व एक खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस चेम्बर मैं मिला साथ ही शराब व कोल्डड्रिंक की बोतल व 4-5 गिलास मिले जिससे ज्ञात होता हैं कि घटना स्थल पर पार्टी बगैरा भी की गई हैं पार्टी के बाद घटना को अंजाम दिया गया हो घटना स्थल पर अमांपुर ,कासगंज पुलिस सहावर co आदि प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी के लिए भेज दिया गया हैं परिवार में माँ बाप व भाई का रो रो कर बुरा हाल है परिवार के लोंगो का कहना है कि हमारे बेटे को किसी ने मार डाला जबकि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी मृतक के भाई राहुल शाक्य का कहना था कि हमारा मिटटी का कार्य है ठेके पर मिट्टी का कार्य करते हैं भाई रात को गया फिर बापस नही आया उसकी किसी ने हत्या कर दी क्षेत्राधिकारी सहावर शेलेन्द्र प्रतिहार ने कहा हत्या का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks