जमीन के लालच में पोते ने सौतेली दादी को उतारा मौत के घाट

जमीन के लालच में पोते ने सौतेली दादी को उतारा मौत के घाट

वृद्धा के हत्याकांड से 2 दिन पूर्व उसके पति की हो चुकी थी मौत

खून के रिश्तो पर भारी पड़ा – कलयुगी कातिल सौतेला पोता

सीतापुर। थाना कोतवाली महमूदाबाद के कस्बा कैथी टोला वार्ड निवासी बुजुर्ग महिला शांति देवी वर्मा उम्र लगभग 70 बर्ष पति गौरीशंकर वर्मा उम्र करीब 80 की दो दिन पहले मौत हो चुकी थी। इसी दौरान गौरी शंकर बर्मा की विधवा शांति देवी को उसी के सौतेले नाती ने जमीन तथा धन इत्यादि के लालच मैं धारदार हथियार से हमला करके वृद्धा को मौत के घाट उतार दिया। घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक इस हत्याकांड की तहरीर पुलिस को नहीं मिल सकी है। थाना पुलिस ने मृतका की लाश का पोस्टमार्टम कराया है।

सूत्रों से प्राप्त समाचार के अनुसार रविवार की सुवह लगभग 8 बजे मृतका शांति देवी का सौतेला पुत्र कमलेश अपने घर से अपनी पत्नी के साथ दवाई लेने चला गया। इसी दौरान कमलेश का इकलौता बेटा प्रदीप शांति देवी के घर जा पहुंचा और जमीन ज्यादायद अपने नाम कर देने के लिए उनपर दबाव बनाने लगा जिससे दादी और पोते मे विवाद उत्पन्न हो गया। बाद मे प्रदीप ने अपनी दादी के गले पर धारदार हथियार से हमला करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया।आरोपी प्रदीप ने पुलिस को यह भी बताया है कि उसकी दादी शांति देवी गांव के नजदीक मुख्य मार्ग के पास बाला बाग किसी अन्य व्यक्ति को बेचना चाहती थी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks