
फिरोजाबाद में ब्लैक फंगस पॉजिटिव महिला मिली, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने की पुष्टि-
अभी तक ब्लैक फंगस के मरीज बड़े शहरों में मिल रहे थे लेकिन अब यूपी के फिरोजाबाद में भी पहला पहली 62 वर्षीय महिला ब्लैक फंगस की रोगी मिली है सीएमएस डॉ आलोक शर्मा की माने तो महिला के परिवार वाले फ़िरोज़ाबाद मेडिकल कॉलेज से अपनी मर्जी से एस एन मेडिकल कॉलेज आगरा बेहतर इलाज के लिए ले गए है।
मेडिकल कॉलेज फ़िरोज़ाबाद के सीएमएस डॉक्टर आलोक शर्मा का कहना 3 दिन पहले आई थी महिला उनकी आंख में दिक्कत थी उनकी जांच के लिए सैंपल गया रिपोर्ट पॉजिटिव आई, हमने उनकी दवाई भी मंगा ली, लेकिन उनके घर वाले उन्हें आगरा ले गए।
धीरे-धीरे ब्लैक फंगस भी अब लगभग कई जिलों में पैर पसार चुका है,कई जगह ब्लैक फंगस के पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं,अगर हम बात फिरोजाबाद की करें तो यहां पर भी एक महिला ब्लैक फंगस बीमारी है पॉजिटिव पाई गई है, 3 दिन पहले उन्हें यहां फिरोजाबाद के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था,नेत्र रोग विभाग के डॉक्टरों ने जब उनकी आंख को देखा तो उन्हें ब्लैक फंगस जैसी शिकायत लगी, तो उन्होंने उनके सैंपल को जांच के लिए भेजा 2 दिन बाद जब महिला का सैंपल की रिपोर्ट आयी तो वह ब्लैक फंगस से पॉजिटिव पाई गई,मरीज के पॉजिटिव होते ही मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉक्टर आलोक शर्मा ने उनके लिए ब्लैक फंगस की दवा भी मंगा ली, लेकिन महिला के परिवार वाले उन्हें अपनी मर्जी से आगरा किसी डॉक्टर के यहां ले गए जो मरीज के जान पहचान के थे, फ़िलहाल सीएमएस आलोक शर्मा का कहना है उनके लिए हमने दवा मंगा ली थी और वह दवा अभी भी रखी हुई है और भी कोई मरीज ब्लैक फंगस का मिलता है तो पहले वह दवा उसे लगाई जाएगी और अन्य मरीज और मिलते हैं तो उनके लिए भी दवा मंगा ली जाएगी क्योंकि यह दवा मरीज के हिसाब से ही आती है।
डॉक्टर आलोक शर्मा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक फिरोजाबाद ने कहा कि 3 दिन पहले एक महिला आई थी। उसके आंख में ब्लैक फंगस जैसे लक्षण थे। हमने डॉक्टर को बुलाकर उसका सैंपल भेजा। लेकिन उसके परिजन एसएन मेडिकल और आगरा बेहतर इलाज के लिए खुद ही ले गए। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि हमने ब्लैक फंगस से संबंधित दवाइयां भी मंगवा ली थी जो अब किसी और रोगी के काम भी आ सकती हैं, इसको लेकर लोग अपनी आँखें चेक करा रहे है।