कोरोना से जन जीवन को सुरक्षित रखने हेतु नगर में चहुंओर चेयरमैन कमान्डो ने कराया सेनेटाइजेशन

कोरोना से जन जीवन को सुरक्षित रखने हेतु नगर में चहुंओर चेयरमैन कमान्डो ने कराया सेनेटाइजेशन ( कासगंज  ) कोविड-19 के तीव्रगति से बढते प्रभाव को द्रष्टिगत रखते हुए नगर पंचायत के चेयरमैन चांद मियां उर्फ कमान्डो द्वारा स्वंय के निर्देशन में नगर का चहुंओर सेनेटाइजेशन कराते हुए आम जन जीवन को सुरक्षित रखने के गंभीर प्रयास करते हुए नगर के सम्मानित नागरिकों से आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलते समय मुंह पर मास्क अवश्य पहनने तथा सार्वजनिक स्थानों पर लोगों से दो गज की दूरी बनाऐ रखने की अपील की गई है  ! आज नगर के प्रमुख समाजसेवी एवं सभी वर्गो के लोगों के दिलो पर राज करने वाले चेयरमैन चांद मियां उर्फ कमान्डो ने नगर पंचायत के संसाधनो से स्वंय नगर की प्रत्येक गली मुहल्ले एवं मुख्य बाजारों सहित सरकारी दफ्तरों व बैंको को अपनी देखरेख में जहां सेनेटाइजेशन कार्य करवाकर कोरोना सक्रंमण से लोगों को बचाने की कवायद की तो वही नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के निर्देश अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को दिऐ हैं !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks