दुकानदारों ने ताली थाली बजाकर लॉकडाउन बढ़ाने का किया विरोध प्रदर्शन

दुकानदारों ने ताली थाली बजाकर लॉकडाउन बढ़ाने का किया विरोध प्रदर्शन

एटा। शहर में व्यापारियों ने ताली थाली बजाकर लॉकडाउन बढ़ाने का विरोध किया। व्यापारियों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुऐ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आंशिक लॉकडाउन को 24 मई से आगे बढ़ाते हुए 31 मई तक कर दिया गया है। ऐसे में व्यापारियों में काफी रोष व्याप्त है, उनका कहना है कि जब शराब की दुकानें खोली जा रही है एवं ऑनलाइन शॉपिंग लगातार जारी है। तो उनको क्यों नहीं तीन से चार घंटे बाजार खोलने की अनुमति दी जा रही है। व्यापारियों का कहना था कि या तो पूर्ण लॉकडाउन किया जाए या फिर उन्हें भी तीन से चार घंटे बाजार खोलने की अनुमति दी जाए। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अतुल राठी ने कहा कि सरकार की दोगली नीति हमें पसंद नहीं है हम इसका विरोध करते हैं। हम जीएसटी भी देते हैं उसके बावजूद भी हम पिछले लगभग एक माह से घरों में बैठे हुए हैं। अतुल राठी ने कहा कि सरकार द्वारा ऑनलाइन शॉपिंग पर कोई रोक नहीं लगाई जा रही है। वह लगातार जारी है। वहीं अपने राजस्व को बढ़ाने के लिए सरकार शराब एवं बियर की दुकानों को लगातार खुलवा रही है। ऐसे में व्यापारियों को ही क्यों घरों में बंद किया गया है। उन्हें भी 3 से 4 घंटे दुकान खोलने की अनुमति दी जाए। व्यापारियों के भी बच्चे हैं उन्हें भी पेट पालने के लिए व्यवसाय करने की आवश्यकता है। अगर व्यवसाय ही नहीं होगा, बिक्री ही नहीं होगी, दुकाने लगातार बंद रहेंगी तो कैसे जिएंगे। कैसे रोटी खाएंगे और बिजली का बिल दुकान का किराया कहां से देंगे। ऐसा कहते हुए सभी व्यापारी थाली व ताली बजाते हुए गांधी मूर्ति से घंटाघर होते हुए जीटी रोड, बाबूगंज, गांधी मार्केट से आदि बाजारों में सैकड़ों की संख्या में ताली और थाली बजाते पैदल मार्च किया और सरकार की इस दोगली नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks