जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

एटा। जिलाधिकारी डॉ0 विभा चहल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 टीकाकरण के दृष्टिगत जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। डीएम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए यह आवश्यक है कि बच्चों को बचाने के लिए अभी से तैयारी कर दें और जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है, उनके द्वारा वैक्सीन की दोनो डोज निर्धारित अवधि में लगवाई जाए। जब स्वयं स्वस्थ होंगे, तभी बच्चों को सुरक्षित रख सकेंगे। कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को जागरूकता के माध्यम से वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जाए। जनपद में प्रथम डोज 5502 हेल्थ केयर वर्कर द्वारा, 4406 द्वारा द्वितीय डोज लगवाई गई है। इसके अलावा 7776 फ्रंट लाईन वर्कर द्वारा प्रथम डोज, 4880 द्वारा द्वितीय डोज लगवाई गई है, तो वहीं जनपद के 64069 नागरिकों द्वारा प्रथम डोज, 11638 व्यक्तियों द्वारा द्वितीय डोज लगवाई है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिनके द्वारा प्रथम डोज लगवा ली गई है, उनके द्वारा द्वितीय डोज प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित अवधि में अवश्य लगवा ली जाए। ग्राम स्तरीय कर्मचारियों द्वारा डोर-टू-डोर भ्रमण कर लोगों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु टीकाकरण कराने हेतु प्रेरित किया जाए। टीकाकरण की प्रगति में सुधार हेतु आशाओं द्वारा 45 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों की सूची बनाई जाए, जिससे कि आगामी समय में निर्धारित स्थानों जनसामान्य द्वारा वैक्सीन लगवाई जा सके।
बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 उमेश कुमार त्रिपाठी, सीएमएस डा0 राजेश अग्रवाल, एसीएमओ डा0 राम सिंह, एसडीएम सदर अबुल कलाम, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, कन्ट्रोलरूम प्रभारी दुर्गेश यादव, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी, एसएमओ डा0 रंजीता रानी, समस्त एमओआईसी, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण, चिकित्सक आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks