12 घंटों में विकराल होगा तूफान ‘यास’, बरपा सकता है कहर – मौसम विज्ञान विभाग

12 घंटों में विकराल होगा तूफान ‘यास’, बरपा सकता है कहर – मौसम विज्ञान विभाग

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 24 मई तक चक्रवाती तूफान बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा. यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखेगा और 26 मई की सुबह के आसपास पश्चिम बंगाल और आसपास के उत्तरी ओडिशा और बांग्लादेश के तटों से टकराएगा. विभाग ने कहा है कि तूफान 26 मई, 2021 की शाम के आसपास पश्चिम बंगाल और आसपास के उत्तरी ओडिशा और बांग्लादेश तटों को पार कर सकता है.

विभाग ने 25 मई को ओडिशा, बंगाल और 26 मई को ओडिशा, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 26 मई को ओडिशा और 25 और 26 मई, 2021 को गंगीय पश्चिम बंगाल में अत्यधिक वर्षा के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. इसके साथ हवाएं तेज गति से चल सकती हैं.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks