चक्रवाती तूफान Yaas को लेकर पीएम मोदी आज करेंगे हाई लेवल मीटिंग

चक्रवाती तूफान Yaas को लेकर पीएम मोदी आज करेंगे हाई लेवल मीटिंग

तैयारियों का लेंगे जायजा

चक्रवाती तूफान यास (Cyclone Yaas) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज यानी रविवार को अहम बैठक करने वाले हैं. इस मीटिंग में सभी वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल होंगे. प्रधानमंत्री मोदी इस बैठक में चक्रवात से निपटने के लिए तैयारियों का जायजा लेंगे.

पीएम मोदी की ये बैठक सुबह 11 बजे होगी जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ एनडीएमए (NDMA) के प्रतिनिधि, टेलीकॉम के सेक्रेटरीज, पावर, सिविल एविएशन और अर्थ साइंस के मंत्री भी शामिल होंगे. गृह मंत्री अमित शाह और अन्य मंत्री भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks