
एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, मोहल्ला शास्त्री नगर में बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार। थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत *मु0 अ0 स 0 142/2021धारा 366 भादंवि* में वांछित चल रहे आरोपी युवक सत्यवीर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 04.04.2021 को वादी महेंद्र सिंह पुत्र ओमप्रकाश निवासी मोहल्ला शास्त्री नगर थाना जैथरा एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 29.03.2021 को उसकी पुत्री उम्र 18 वर्ष को सत्य वीर पुत्र जागन सिंह निवासी मोहल्ला शास्त्री नगर कस्बा व थाना जैथरा जिला एटा बहला फुसलाकर भगा ले गया है वादी की इस सूचना पर थाना जैथरा पर *मुअसं- 142/2021 धारा 366 भादंवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* थाना प्रभारी जैथरा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए टीम गठित कर घटना में संलिप्त अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गई।टीमों द्वारा भरसक प्रयास करते हुए दिनांक 23.05.2021 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियोग के आरोपी युवक सत्यवीर पुत्र जागन सिंह निवासी मोहल्ला शास्त्री नगर कस्बा जैथरा एटा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम 1. सत्यवीर पुत्र जागन सिंह निवासी मोहल्ला शास्त्री नगर कस्बा व थाना जैथरा एटा
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1.ssi अनुज कुमार शर्मा।
- का 0 255 धर्मेंद्र सिंह।
- का0 1413 शिवकुमार
- हेड का0 72 गजेन्द्र सिंह