
एटा- थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग बालिका के साथ अपहरण तथा दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के साथ अपहरण तथा दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार थाना जैथरा पर दिनांक 20.03.2021 को वादी रामसेवक पुत्र पातीराम निवासी ग्राम सिराऊ थाना जैथरा जनपद एटा द्वारा इस आशय की सूचना दी गई की दिनांक 06.03.2021 को उसकी नाबालिग पुत्री घर से स्कूल गई थी तथा वापस नहीं आई है। इस संबंध में थाना जैथरा पर शक के आधार पर अपहरण का मुकदमा पंजीकृत किया गया। थाना जैथरा पुलिस द्वारा काफी प्रयास कर अपहर्ता को सकुशल बरामद किया गया जिसके बयानों एवं मेडिकल परीक्षण के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में 323, 324, 506, 376(3) भादवि व 3/4 व 7/8 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। आज दिनांक 22.05.2021 को मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त घटना से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थानास्तर पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है
गिऱफ्तार अभियुक्तों का नाम पता–
- संदीप पुत्र जसराम निवासी नगला भोज थाना दननहार जनपद मैनपुरी।
- सुनील पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम श्रीनगर पोस्ट रूपवास जिला भरतपुर राजस्थान।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–
- उप निरीक्षक श्रवण कुमार निगम
- का0 रोहित
- का0 लोकेश सेन