जिलाधिकारी ने टीम-9 के सदस्य, अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक

जिलाधिकारी ने टीम-9 के सदस्य, अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक

जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में वृहद स्तर पर चलाया जाए साफ-सफाई एवं फॉगिंग अभियान

कोरोना कर्फ्यू का समस्त थाना क्षेत्रों में सख्ती के साथ अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए

एटा। टीम-9 ने सदस्यों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी डॉ0 विभा चहल ने कलेक्ट्रेट सभागार में अतिआवश्यक बैठक की। डीएम ने निर्देश दिए कि टीम-9 के सदस्यों द्वारा सौंपे दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए जनपद को नई गति दी जाए। कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निगरानी समितियों को और अधिक एक्टिव कर उनके कार्यां की नियमित रूप से समीक्षा की जाए। लाक स्तर पर दवाओं की किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, निगरानी समितियों को 10-10 किट उपलब्ध कराई जाएं।
डीएम ने निर्देश दिए कि अधिकारियों द्वारा तीन दिवसीय गांव में जनसंवाद के दौरान दिए गए सुझावों एवं ग्रामीणों द्वारा की गई मांग पर जनपद में सब सेंटर सहित अन्य प्रमुख स्थानों को चिन्हित कर वैक्सीनेशन हेतु सेंटर बनाया जाएगा। जिससे गांव के व्यक्तियों का गांव में ही आसपास टीकाकरण कराया जा सके। हमें हर हाल में ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के मन के भ्रम को दूर करते हुए वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित करना है। लक्षणयुक्त मरीजों को समय से आवश्यक दवाओं की किट दी जाए, सीएमओ अपनी टीम की नियमित रूप से समीक्षा करते हुए कमियों को दूर करें। टीम के नोडल अधिकारियों को क्षेत्र में होनी वाली प्रत्येक गतिविधि की जानकारी अवश्य होनी चाहिए।
एसएसपी उदय शंकर सिंह ने कहा कि जनपद में मंदिर, मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से टीकाकरण कराने हेतु अपील की जाए। कोरोना कर्फ्यू का सभी थाना क्षेत्रों में शतप्रतिशत अनुपालन होना चाहिए।
बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एएसपी ओपी सिंह, सीएमओ डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी, सीएमएस डॉ राजेश अग्रवाल, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, सीवीओ एसपी सिंह, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी, डीएसटीओ रमेश चंद्र, समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नगर पंचायत सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं टीम-9 के सदस्य मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks