पुलिस कार्यालय तथा जनपद के सभी थानों पर मनाया गया आतंकवाद विरोधी दिवस,

एटा

पुलिस कार्यालय तथा जनपद के सभी थानों पर मनाया गया आतंकवाद विरोधी दिवस, एसएसपी एटा ने पुलिस कार्यालय पर उपस्थित पुलिस कर्मियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर दिलाई आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने तथा शान्ति, सामाजिक, सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने की शपथ। भारत भर में 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है। इसी दिन यानी 21 मई 1991 को देश के 7वें प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की तमिलनाडु के श्रीपेरुंबुदूर में लिट्टे के एक मानव बम द्वारा हत्या कर दी गई थी। तभी से राजीव गांधी के सम्मान और उनको श्रद्धांजलि देने के लिए आज का दिन आतंकवाद विरोधी दिवस के तौर पर मनाया जाता है। आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय हितों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों, आतंकवाद के कारण आम जनता को हो रही परेशानियों, आतंकी हिंसा से दूर रखना है। यह दिन देश के सभी वर्गों के लोगों के बीच आतंकवाद और हिंसा के प्रति जागरूकता फैलाने और उसका लोगों, समाज और देश पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताने के लिए मनाया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 21 मई 2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय एटा पर वैश्विक महामारी कोरोना के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। आयोजन के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उपस्थित पुलिसकर्मियों को आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने तथा शान्ति, सामाजिक, सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने की शपथग्रहण कराई गई। उक्त मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर श्री इरफान नासिर खान, क्षेत्राधिकारी सकीट श्रीमती कमलेश त्रिवेदी, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक एटा तथा अन्य पुलिस बल उपस्थित रहा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks