
एटा।दिनेश नगर जनपद एटा स्थित कांग्रेस पार्टी के मानवाधिकार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम कुमार सक्सेना एडवोकेट के आवास स्थित कैंप कार्यालय पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें 21वीं सदी का सपना देखने और उसे साकार करने वाले भारत के युवा एवं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इरफान एडवोकेट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री इरफान ने कहा कि यदि लिट्टए और अन्य देशद्रोहियों की साजिश का शिकार श्री राजीव गांधी जी नहीं होते तो आज देश विश्व में प्रथम स्थान पर होता आधुनिक भारत का निर्माण करने की नीव श्री राजीव जी ने ही अपने प्रधानमंत्री काल में डाली थी लेकिन मौजूदा सरकार उसका अनुकरण ना कर और राजीव गांधी जी के सपनों को साकार करने में विफल है मैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया जी को सलाम करता हूं जो अपने पति और अपनी सास की शहादत देने के बाद भी देश की सेवा में सक्रिय हैं और अपने दोनों बच्चों राहुल व प्रियंका को जनता व देश की सेवा के लिए छोड़ रखा है श्री राम कुमार सक्सेना ने कहा बहुत हो चुकी महंगाई डर बेरोजगारी की मार अब नहीं चलेगी भाजपा सरकार राजीव जी के आदर्शों पर पुनह आएगी कांग्रेस सरकार