अब ई-पॉप मशीन से होगी क्रय केंद्रों पर अनाज की खरीद

अब ई-पॉप मशीन से होगी क्रय केंद्रों पर अनाज की खरीद
~फर्जीवाडे़ को रोकने के लिए शुरू हुई कवायद सभी क्रय केंद्रों को उपलब्ध कराई मशीन~
एटा: सरकारी क्रय केंद्रों पर अब ई-पॉप मशीन के माध्यम से अनाज की खरीदारी होगी। वास्तविक रूप से पंजीकरण कराने वाले किसान ही अपने अनाज को क्रय केंद्र पर बेच सकेंगे। इससे बिचौलियों पर अंकुश लगेगा। शासन ने सभी क्रय केंद्रों पर ई-पॉप मशीन उपलब्ध करा दी हैं।

जिले में बनाए गए क्रय केंद्रों पर किसी के नाम से पंजीकरण कराकर लोग धोखाधड़ी करते हुए अनाज की बिक्री कर रहे थे। इससे वास्तविक किसान अपना अनाज बेचने के लिए परेशान रहते थे। प्रशासन ने अंकुश लगाने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जिसे लेकर क्रय केंद्रों पर अब ई-पॉप मशीन से होगी क्रय केंद्रों पर अनाज की खरीद मशीन के माध्यम से खरीदारी करने की तैयारी की है। इससे उन्हीं किसानों का अनाज क्रय केंद्र बिक सकेगा जिन्होंने अपना पंजीकरण कराया है। जिन किसानों का मशीन पर अंगूठा और आधार कार्ड मैच नहीं करेगा। उनका गेहूं क्रय केंद्र पर नहीं बिक सकेगा। ऐसे में बिचौलिया और धोखाधड़ी करके दूसरे के नाम से गेहूं बेचने वाले लोगों पर अंकुश लग सकेगा। जिला विपणन अधिकारी नंदकिशोर ने कहा कि शासन स्तर से जिले में मशीनें 89 क्रय केंद्रों पर उपलब्ध करा दी गई हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks