
जिले में निशुल्क खाद्यान्न लेने को लगी भीड़
एटा – गुरुवार से जनपद में सरकारी राशन की दुकानों पर निशुल्क खाद्यान्न वितरण शुरू हुआ। राशन वितरण के पहले दिन सभी दुकानों पर भारी संख्या में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान कोरोना गाइड लाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई गई।
कोरोना काल में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जनपद की सभी सरकारी राशन की दुकानों पर गुरुवार को पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय कार्ड धारक उपभोक्ताओं को निशुल्क खाद्यान्न वितरण किया गया। शासनादेश के अनुसार सभी कार्ड धारकों प्रति यूनिट पांच किलो खाद्यान्न दिया जा रहा है। जिसमें प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं एवं दो किलो चावल दिया जा रहा है।