श्रमिकों को जीविकोपार्जन हेतु डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी धनराशि

श्रमिकों को जीविकोपार्जन हेतु डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी धनराशि

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का किया गया गठन

पात्र व्यक्तियों के चिन्हीकरण, डाटा बेबसाइट पर फीड कराने हेतु सौंपी गई जिम्मेदारी

एटा। शासन से प्राप्त निर्देश के अनुपालन में कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण दैनिक रूप से कार्य कर अपना जीविकोपार्जन करने वाले ठेला, खोमचा, रेहड़ी, खोखा आदि लगाने वाले पटरी दुकानदारों, पंजीकृत श्रमिकों के अतिरिक्त अन्य श्रमिकों, दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा, ई-रिक्शा चालक, कुली, पल्लेदार, नाविक, नाई, धोबी, मोची, हलवाई आदि रोज कमाकर खाने वालों को प्रति परिवार तथा प्रवासियों के चिन्हीकरण, डाटा संकलन एंव राहत आयुक्त कार्यालय की वेबसाइट तंींजण्नचण्दपबण्पद पर फीडिंग तथा रूपये 1000 धनराशि डी0बी0टी0 के माध्यम से अन्तरित किये जाने हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

डीएम के आदेशानुसार समिति मंे मुख्य विकास अधिकारी को सदस्य सचिव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, राहत इन्चार्ज, वरिष्ठ कोषाधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एनआईसी को सदस्य नामित किया गया है। पात्र व्यक्तियों का चिन्हीकरण, डाटा संकलन एवं राहत आयुक्त कार्यालय की वेबसाइट पर फीडिंग तथा धनराशि के अन्तरण हेतु सम्बन्धित विभागों के दायित्व सौंपे गए हैं।

समिति से अपेक्षा है पात्र व्यक्तियों के डाटा संकलन एवं धनराशि प्रेषण हेतु निर्धारित प्रारूप पर राहत आयुक्त कार्यालय की वेबसाइट पर फीड कराया जाए, जिसमें पात्र व्यक्तियों का डिटेल यथा नाम, पिता का नाम, पता, आयु, व्यवसाय, व्यवसाय स्थल का पता, बैंक का नाम, बैंक खाता संख्या, आई0एफ0एस0 कोड, मोबाइल नंबर, पहचान पत्र संख्या आदि सम्मिलित होंगे। सभी पात्र व्यक्तियों का चिन्हीकरण, डाटा संकलन एवं वेबसाइट पर फीडिंग का कार्य आगामी 15 दिनों में अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाय। ताकि ससमय उनके बैंक खातों में धनराशि का प्रेषण जनपद कोषागार से ई-कुबेर के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए। पात्र व्यक्ति अपने अभ्यर्थन हेतु नगर पालिका, नगर पंचायत, ब्लाक कार्यालय से सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks