
ढाबा कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित चौथा मील के पास एक ढाबा पर कार्य करने वाले 50 वर्षीय रामू की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस ने सूचना पर शव बरामद कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि अधेड़ की पहचान नहीं हो सकी है।
स्थानीय लोगों से पूछताछ में सामने आया है कि मृतक को रामू नाम से पुकारा जाता था। इसके अलावा कोई जानकारी नहीं दे सके। कोरोना कर्फ्यू के चलते ढाबा बंद चल रहा है। ढाबा स्वामी से संपर्क नहीं हो पाया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर मोर्चरी में रखवा दिया है। शिनाख्त कराने के प्रयास जारी हैं।